रायगढ़. स्काई एलॉयज कंपनी में फ्लाई एश से भरा सैलो गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि हादसे में मुन्नीलाल राम, यादराम सारथी, बसंत सिंह की मौत हो गई है. वहीं, बच्चा प्रसाद और शिव प्रसाद घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है. घायलों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है. उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल लोगों के राहत और बचाव के सभी उपाय करने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
https://भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
फांसी और जहर सेवन से दो मृत
महासमुंद. जिले में फांसी, जहर सेवन से दो की मौत हो गयी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार दस सितंबर को जोरातराई पटेवा निवासी रामूलाल बरिहा (64) ने दर्री जंगल में पलसा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दूसरी घटना थाना खल्लारी की है जिसमें ग्राम धौराभांठा निवासी खिलेश ध्रुव (27) ने 25 अगस्त को अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया. जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया.
https://धार्मिक नाव में चप्पल पहनकर फोटो खिंचावना पड़ा भारी, एक्ट्रेस गिरफ्तार







