रायपुर. राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. गजेंद्र सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर जिला दुर्ग, हरिकृष्ण शर्मा उप सचिव मंत्रालय नवा रायपुर, देवनारायण कश्यप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोंडागांव बनाए गए हैं. वहीं दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल भी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार अशोक चतुर्वेदी पाठ्यपुस्तक के महाप्रबंधक पद से हटाकर मूल विभाग पंचायत व ग्रामीण विभाग में पदस्थ किया गया है. साथ ही जागेश्वर कुमार कौशल को पाठ्यपुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जागेश्वर कुमार के पास वर्तमान में संचालक, संपदा (गृह विभाग) का भी प्रभार है.
http://नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

http://7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची
बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प
रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बोरोजगार युवाओं का रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवम्बर मंगलवार को आई.टी.आई. माना, रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ब्लूचिप जॉब्स प्रायवेट लिमिटेड, रायपुर, द्वारा कम्पयूटर ऑपरेटर के लगभग 40 से अधिक पदों पर बी.एसी.सी, स्नातक अथवा आई.टी.आई (कोपा) उत्तीर्ण अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी. आवेदक प्लेसमेंट कैम्प हेतु निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है.







