रायपुर. आचार संहिता लगने के पहले राज्य सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक उप सचिव नम्रता गांधी कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है. बस्तर में पदस्थ अपर कलेक्टर जगदीश सोनकर को महासमुंद, कबीरधाम के जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार दुर्ग जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है. कोण्डागांव जिला पंचायत सीईओ नुपूर राशि पन्ना मुंगेली जिला पंचायत सीईओ,
http://महाराष्ट्र का महासंग्राम : सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला
धमतरी जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. को कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ के साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, सहकारी शक्कर कारखाना, कबीरधाम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. एसडीएम सरायपाली विनय कुमार लंगेह को गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ किया गया है. गरियाबंद में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ रहे आर.के. खुटे वापस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जाएंगे. सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत को एसडीएम सरायपाली, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है.
http://गाना गाती दिखीं एक और ‘रानू मंडल’, जमकर वायरल हो रहा है VIDEO
http://छत्तीसगढ़ साहू संघ रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ की बैठक में रचनात्मक कार्यों पर जोर







