नई दिल्ली. मथुरा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है. तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी. इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें कि इस इलाके में 22 नगर निगम वार्ड क्षेत्र आते हैं, जिसे तीर्थस्थल घोषित किया गया है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे. उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए.
https://‘अंतिम’ का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज, वरुण-सलमान-आयुष डांस करते आए नजर
इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि इससे प्रभावित लोग दुग्ध का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे. मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं. उन्होंने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं.
https://ITR फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे दाखिल
UP Govt declares 10 sqkm area of Mathura-Vrindavan as pilgrimage site, banning sale of liquor and meat in the area
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 10, 2021








