আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ITR फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे दाखिल

Published on: September 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. आटीआर पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण ये दूसरी बार है जब ITR फाइल करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. इससे पहले चालू वित्त के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था. अब सरकार ने इसे फिर से बढ़ा दिया है. इसके अलावा टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय/घरेलू लेनदेन के बारे में रिपोर्ट सबमिट करने की डेडलाइन भी 15 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है. सबसे पहले रिपोर्ट सबमिट करने की डेडलाइन 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया गया.

https://IND Vs ENG : मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द

लेकिन अब अब केंद्र ने इसे फिर बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया है. इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय/घरेलू लेनदेन के बारे में रिपोर्ट सबमिट करने की डेडलाइन को भी 30 नवंबर 2021 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2022 कर दिया है. दरअसल, टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने आईटीआर फाइल करने के लिए नया पोर्टल तैयार किया है, जिसे 7 जून को लॉन्च किया गया. पहले वेबसाइट एड्रेस incometaxindiaefiling.gov.in था, जो अब बदलकर incometax.gov.in हो गया है. लेकिन रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिहाज से डिजाइन किए गए इस पोर्टल में लगातार दिक्कतें आ रही हैं.

https://पुराने कर्जों से मिल जाएगी मुक्ति, गणेश चतुर्थी पर अपनाएं ये उपाय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now