আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IND Vs ENG : मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द

Published on: September 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है. सीरीज में कोरोना संक्रमण के मामले और न बढ़ जाए, इस वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है. चौथे टेस्ट मैच तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पांचवें टेस्ट मैच को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि बीसीसीआई के साथ चल रही बातचीत के बाद, ईसीबी पुष्टि करता है कि एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में आज से शुरू होने वाले इंग्लैंड और भारत के पुरुषों के बीच पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है.

https://पुराने कर्जों से मिल जाएगी मुक्ति, गणेश चतुर्थी पर अपनाएं ये उपाय

कोविड-19 मामलों की संख्या में और वृद्धि की आशंका की वजह से भारत एक टीम को मैदान में उतारने में असमर्थ है. बीसीसीआई अधिकारियों के बीच शुक्रवार को बैठक चल रही थी, जिसमें स्थगन की संभावनाओं और कितने दिनों के लिए टाला जाएगा, इस पर चर्चा की जा रही थी, लेकिन फिर बाद में पांचवें टेस्ट मैच को रद्द किए जाने का ही फैसला लिया गया.

https://परदे पर पेश होगी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी, बनेगी बायोपिक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now