आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. सर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, यह नक्षत्र शाम 5. 51 तक रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग आज बन रहे हैं. मंगलवार की रात से चंद्रमा सिंह से कन्या राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है. एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा. इसका असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 8 सितम्बर बुधवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वितीया तिथि
मेष : आपके लिए बुधवार का दिन कुछ मेहनत भरा रहेगा. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे. किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें. महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा.
वृषभ : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. मन में शांति रहेगी. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा. रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा. आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है.
https://अक्षय, सलमान, अजय समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
मिथुन : आप खुद को साबित करके दिखा देंगे. किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं. किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे.
कर्क : आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे. मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.
सिंह : आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा. आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है. बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.
कन्या : आपका दिन मौज मस्ती में गुजरेगा. आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी. संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरुरी होगा. व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी. नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें.
तुला : परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है. आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी. अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं.
https://हाथी के हमले से 24वीं मौत, साइकिल सवार अधेड़ को कुचलकर मार डाला
वृश्चिक : आप मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. यह समय आपके लिये ऊर्जादायक रहेगा. परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी. आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है.
धनु : बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा. दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज हो सकती है. आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं. व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मकर : आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें.
कुंभ : आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें.
मीन : आपको अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा. कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे. किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं. कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे.
https://महासमुंद में खुलेगा सिकल सेल संस्थान, संसदीय सचिव ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार











