महासमुंद. महासमुंद में सिकल सेल संस्थान खुलने का रास्ता साफ हो गया. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासमुंद में सिकल सेल संस्थान स्थापित करने का फैसला लिया गया. इसके लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आभार जताया है. जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉ विष्णु दत्त व सिकल सेल संस्थान के डॉयरेक्टर जनरल डॉ पीके पात्रा व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें महासमुंद जिला मुख्यालय में सिकल सेल संस्थान खोले जाने का फैसला लिया गया.
https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए नया भाव
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इसके लिए आभार जताते हुए कहा कि सिकल सेल संस्थान खुलने से सिकल सेल पीड़ितों को जांच व परामर्श की सुविधा मिलेगी. साथ ही शोध करके उपचार ढूंढा जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिकल सेल को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महासमुंद में उच्च स्तरीय संस्थान स्थापित करने की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि सिकल सेल को प्रदेश सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है. इनके अधिकांश वाहकों को स्वयं पता नहीं होता कि वे आनुवांशिक रूप से इस रोग से प्रभावित हैं. जागरूकता और जानकारी के अभाव में सिकल सेल से पीड़ित लोग तकलीफदेह जिंदगी जीते हैं. बचपन में ही बीमारी की पहचान होने से उचित प्रबंधन, खान-पान, सही जीवन शैली और उपचार से वे सामान्य और आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं.
https://मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा







