नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 63,944 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में महज 37 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,417 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत घटकर 1,815 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमत में आज गिरावट का रुख रहा.
https://मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 332 रुपए की कमी के साथ 63,612 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 24.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के हाजिर भाव में भी गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर पड़ा है. डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों की ओर से सोने में मुनाफावसूली भी की गई. इससे भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है.
https://गृह, राजस्व और खाद्य विभाग में 2492 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश









