আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथी के हमले से 24वीं मौत, साइकिल सवार अधेड़ को कुचलकर मार डाला

Published on: September 7, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के सिरपुर क्षेत्र में आज पुनः हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई. इस मौत को मिलाकर अब तक जिले में 24 ग्रामीण हाथियों के हमले से मारे जा चुके हैं. बहरहाल, वन विभाग मृतक परिवार को 25 हजार रुपए का तात्कालिक मुआवजा देने की औपचारिकता पूरी करने ग्राम अचानकपुर के लिए रवाना हो चुका है. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आज शाम बंदोरा मार्ग से साइकिल से अपने घर अचनाकपुर जा रहे 58 वर्षीय नारायण साहू का सामना एक विशालकाय हाथी से हो गया. नारायण को देखते ही हाथी ने पहले उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और अपने भारी भरकम पैरों से कुचल डाला जिससे नारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  यह जिले में हाथियों से मरने वाला 24वां ग्रामीण था.

https://महासमुंद में खुलेगा सिकल सेल संस्थान, संसदीय सचिव ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

सुबह ही कराई थी मुनादी

उक्त संबंध में महासमुंद के प्रभारी रेंजर एसआर डड़सेना ने बताया कि आज सुबह ही हाथी के बंदोरा के आस पास होने की मुनादी कराकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया था. पर नारायण बाहर कहीं से आया था शायद इसीलिए उनको जानकारी नहीं थी और वह हाथी की चपेट में आ गया. बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला घटनास्थल पहुंचकर शव महासमुंद जिला अस्पताल ले गए हैं.

https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए नया भाव

तात्कालिक सहायता दी गई : नाविक

इधर, महासमुंद वन विभाग के एसडीओ एसएस नाविक ने बताया कि हादसे के बाद मृतक परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं. शेष मुआवजा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद दी जाएगी। वन अफसरों ने एक बार पुनः क्षेत्र के ग्रामीणों से हाथी प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है. आवश्यक होने पर सावधानी से ही जंगल जाने की अपील की है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now