আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निपाह पर AIIMS विशेषज्ञ ने चेताया- बिना धोए फल खाना खतरनाक

Published on: September 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष बिस्वास के अनुसार फ्रूट बैट्स के चलते निपाह वायरस फैल सकता है. उन्होंने कहा कि फ्रूट बैट्स निपाह वायरस फैलाते हैं और वे ट्रांसमिशन का मुख्य कारण है. फ्रूट बैट्स एक खास क्षेत्र में रहते हैं. अगर वे एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो जाहिर सी बात है वायरस फैलेगा. हमारे पास इस बीमारी का अभी कोई विशेष इलाज नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी है. इसकी मृत्युदर अधिक है.

https://निया शर्मा का नया गाना ‘दो घूंट’ रिलीज, दिखा बोल्ड अंदाज

डॉ. बिस्वास ने कहा कि पहले हमने भारत में देखा है कि फ्रूट बैट्स हमारे घरेलू जानवरों जैसे सूअर, बकरी, बिल्ली, घोड़े और अन्य में भी वायरस ट्रांसमीट कर सकते हैं. इसलिए, जानवरों से मनुष्यों में इस वायरस का पहुंचना बहुत है खतरनाक है. इसे हम स्पिलओवर कहते हैं. वायरस के स्रोत का पता लगाने की जरूरत के मद्देनजर डॉ. बिस्वास ने कहा कि एक बार जब यह वायरस ह्यूमन सर्कुलेशन में आ जाता है तो यह ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमीट होने लगता है. इसका ट्रांसमिशन बहुत तेज़ होता है इसलिए, इसकी पहचान करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि गिरे हुए फलों को खाना, वह भी बिना धोए एक बहुत ही खतरनाक आदत है. यहीं से वायरस जानवर से इंसान के भीतर प्रवेश कर सकता है.

https://भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now