नई दिल्ली. गांव से 15 दिन पहले अपने मां और भाई के पास कम्प्यूटर कोर्स करने आई एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिवार के लोगों ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलती थी, और कंपनी की तरफ से उसे कॉल आ रहे थे. इसे लेकर तनाव में थी. घटना मध्यप्रदेश के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के न्यू गौरी नगर की है. यहां रहने वाली 20 वर्षीय राधा उर्फ रक्षा ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका भाई संजय शाम को काम से घर आया था. उसे राधा ने किराने का सामान लेने भेजा. करीब आधे घंटे में संजय वापस आया तो कमरे में राधा फंदे पर झूल रही थी. उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया.
https://कर्तव्य के प्रति लापरवाही, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भाई ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम पबजी खेलने का शौक था. एक दो दिन से वह तनाव में थी. उसके मोबाइल पर कंपनियों के वॉट्सअप कॉल भी मिले हैं. जो भाई ने पुलिस को दिए है. हालांकि आशंका यह भी जताई जा रही है कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान युवती पर कर्ज हो गया था. इस बात की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन जो नंबर मोबाइल में मिले है. पुलिस उसकी जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत के करने का खुलासा पुलिस कर पाएगी.
https://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए नया भाव









