আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोहित ने जमाया विदेश में पहला शतक, तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत 270/3

Published on: September 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया. भारत ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) नाबाद पर हैं. टीम इंडिया के पास 171 रन की बढ़त है. तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा. विदेशी सरजमीं पर रोहित का यह पहला शतक था. वहीं, चेतेश्वर पुजारा (61) ने टेस्ट करियर की 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई. रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेटे के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई.

https://कलेक्टर के आदेश के दो साल बाद भी जमीन घोटाले की जांच नहीं!

नई गेंद के साथ ओली रॉबिन्सन ने इन दोनों सेट बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर दिया. भारत का पहला विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा था. राहुल 46 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए. रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. बता दें कि भारत ने तीसरे दिन का खेल 43/0 से आगे खेलना शुरू किया था. इससे पहले भारत की पहली पारी 191 रन की जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी.

https://शासकीय सेवकों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते एवं राहत में 5% वृद्धि की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now