नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में भारत ने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 56 रन पीछे है. रोहित शर्मा (20) और लोकेश राहुल (22) पर नाबाद हैं. इससे पहले भारत की पहली पारी 191 रन की जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली. इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप 81 और क्रिस वोक्स ने 50 रन बनाए.
https://गांवों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : विनोद चंद्राकर
वहीं, भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2, शार्दुल और सिराज ने 1-1 विकेट लिए. बता दें कि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 53/3 से आगे खेलना शुरू किया था. बता दें कि पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है. नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि लॉर्ड्स में भारत ने 151 रनों से जीत दर्ज की थी. तीसरे टेस्ट में लीड्स के मैदान पर भारत को पारी से हार का सामना करना पड़ा.
https://कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल हिप्पोक्रेसी का प्रदर्शन कर रहे हैं : सरोज पाण्डेय











