महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत लोहारडीह व बंदोरा में लाखों रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. शुक्रवार को लोहारडीह के ग्राम कोडार व बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, हेमन्त डड़सेना, सत्यभान जेंडरे, राधेश्याम ध्रुव, घनश्याम जांगड़े, सचिन गायकवाड़, रमन, खोम सिन्हा, खिलावन ध्रुव मौजूद थे. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं.
https://कांग्रेस के नेता पॉलिटिकल हिप्पोक्रेसी का प्रदर्शन कर रहे हैं : सरोज पाण्डेय
ढाई करोड़ की लागत से बंजारी पुल जल्द बनने वाला है. लोहारडीह में स्कूल भवन की सौगात मिली है. नहर लाइनिंग का भी काम कराया गया है. गांव का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर घोंघीबाहरा में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की. जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख की घोषणा की. जिपं उपाध्यक्ष श्री पटेल ने ग्रामीणों की मांग पर गांव लाइट लगवाने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच शकुंतला साहू, मानिकपुरी दास, होरीलाल साहू, जय सिंग, ललीता, परदेसी, शिव, कांशी, महेंद्र, शत्रुघन, खोमन ठाकुर, भीम साहू, पंडित साहू, मनोज, पुनीत राम, प्रकाश ध्रुव आदि मौजूद थे.
https://कोविड डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजे मामले में SC ने केंद्र पर जताई नाराजगी







