আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया की पहली पारी 78 रनों पर सिमटी, हमीद-बर्न्स की फिफ्टी से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

Published on: August 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है. पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं. इस तरह मेजबान टीम ने भारत पर 42 रन की बढ़त बना ली है. रोरी बर्न्स 52 और हसीब हमीद 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं. तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए.

http://दिल्ली से लौटे भूपेश, बोले- सोनिया-राहुल जिस दिन कहेंगे छोड़ दूंगा सीएम का पद

टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई. महज चार रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए. बाद रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की.58 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. बाद मेहमान टीम के लगातार विकेट गिरते गए. तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने 2-2 विकेट चटकाए.

http://लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का होगा नियमितीकरण, संसदीय सचिव ने दिया आश्वासन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now