रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं. रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से चर्चा में उन्होने कहा कि दो दिन के दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई है. इसमें विकास योजनाओं और लॉकडाउन पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इस पर बात रख चुके हैं. अब इस पर कुछ कहना शेष नहीं है. एक सवाल के जवाब में सीएम भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री पर ढाई-ढाई साल का राग अलापने वाले सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं.
http://लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का होगा नियमितीकरण, संसदीय सचिव ने दिया आश्वासन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक किसान को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है. जब तक वे चाहते हैं मैं पद पर हूं. सोनिया जी-राहुल गांधी जिस दिन कहेंगे पद छोड़ देंगे. कांग्रेस में मचे सत्ता संघर्ष के बीच भाजपा के बयानों पर टिप्पणी करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि एक किसान के बेटे के मुख्यमंत्री बन जाने से भाजपा परेशान है.2003 से 2018 तक भाजपा दूसरो के भरोसे सत्ता में आती रही है. इस बार उनको अपनी असलियत का भी अंदाजा हो गया है.
http://5000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y भारत में लॉन्च, 9 हज़ार से भी कम है कीमत







