नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा. पहले भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने एक बार फिर शानदार स्पैल डालते हुए देश के पहले ‘गुलाबी’ टेस्ट के पहले दिन महज 31 ओवर्स में ही बांग्लादेशी टीम को 106 रन पर समेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली (59) और अजिंक्य रहाणे (23) क्रीज पर हैं. भारत ने बांग्लादेश पर 68 रनों की बढ़त बना ली है.
http://हाईकोर्ट ने सहकारी समितियों को भंग करने के आदेश को किया खारिज
अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को हालांकि ठोस शुरुआत नहीं मिली. मयंक ने 14, रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए. चेतेश्वर पुजारा (55) रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले इशांत शर्मा के ‘पंजे’ के बूते भारत ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने सबसे अधिक 29 रन बनाए जबकि लिटन दास (रिटायर्ड हर्ट) ने 24 रन जोड़े. मेहमान टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सके. भारतीय पेसर्स में इशांत शर्मा ने 5, उमेश यादव ने 3 तो मोहम्मद शमी ने 2 शिकार किए.
http://लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए आज का भाव











