रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार 22 अगस्त को है. राखी के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं तो वहीं भाई जीवनभर अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. ज्योतिषशास्त्र की मानें तो भाई की राशि के अनुसार राखी बांधी जाए तो उनके जीवन में खुशहाली आती है और यह अत्यंत शुभ होता है. तो आइए जानते हैं राशि अनुसार भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधने से शुभ फल मिलेगा.
मेष
यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है. ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है. इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है.
वृष
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है. बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा. इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे.
http://सूर्य को जल देने से होते हैं कई लाभ, ज्योतिष में है इसका खास महत्व
मिथुन
इस राशि के स्वामी बुध है. ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं. इससे सुखी, समृद्ध और दीर्घायु होते हैं.
कर्क
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है. ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर चमकीले सफेद रंग की राखी सही होगी. इस रंग से जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी.
सिंह
इस राशि के स्वामी सूर्य है. ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें. उनके लिए शुभ होगा.
कन्या
इस राशि के स्वामी बुध होते हैं. भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए. इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं. भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है.
तुला
इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा. इस राशि के स्वामी शुक्र है.
http://चाणक्य नीति : इन बातों का रखें ख्याल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
वृश्चिक
इस राशि का स्वामी मंगल है. इनके लिए लाल, सिंदूरी और गहरा गुलाबी रंग शुभ है.
धनु
इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है. ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर केशरिया-पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए.
मकर
इस राशि के स्वामी शनिदेव है. इन्हें न्याय का देवता कहा गया है. बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं. इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा.
कुंभ
इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं. रक्षाबंधन पर रूद्राक्ष की राखी या फिर आसमानी रंग की राखी इनके लिए उत्तम होगी.
मीन
इस राशि के लोगों को सुनहरी हरी रंग की राखी खरीदनी चाहिए. इनके लिए जामुनी व पीले रंग की राखी भी शुभ मानी जाती है.
http://मंगलवार के दिन ना करें ये काम, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी











