আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने किया 100 लाख करोड़ की गति शक्ति योजना का ऐलान, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published on: August 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को सौगात दिया है. लाल किले से पीएम मोदी ने 100 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का ऐलान किया. उन्होने कहा कि प्रगति की बुनियाद आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खड़ी होगी. जल, थल और नभ में असाधारण गति से काम करके दिखाया गया है. भारतीय रेलवे भी तेजी से आधुनिक अवतार में ढल रही है. रेलवे को और गति देने के लिए अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में, 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. पीएम मोदी ने कहा कि जिस गति से नए एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है. वह अभूतपूर्व है. बेहतर कनेक्टिविटी लोगों के सपनों को नई उड़ान दे रही है.

http://स्वतंत्रता दिवस पर 18 नई तहसीलों और 4 नए जिलों की सौगात

आने वाले कुछ दिनों में इसलिए प्रधानमंत्री गति शक्ति का मास्टर प्लान पेश किया जाएगा. यह 100 लाख लाख करोड़ रुपए की योजना होगी जो लाखों नौजवानों के लिए रोजगार का अवसर लाएगी. यह समग्र बुनियादी ढांचा विकास की नींव रखेगी. उन्होने कहा कि इससे आम जनता के लिए यात्रा समय में कमी आएगी और उद्योगों की गति भी बढ़ेगी. हमारे लोकल मैन्युफैक्चरर को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी और इससे भविष्य में नए इकोनॉमिक जोन भी बनाए जा सकेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार उद्योग जगत के लिए नियमों को आसान करने में जुटी है, स्टार्टअप के लिए भी यही कोशिश की जा रही है. आज देश में स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन रहे हैं, जो देश के नए वेल्थ क्रिएटर्स हैं. आज देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है.

http://‘बचपन का प्यार’ गाती दिखीं रानू मंडल, वायरल हुआ वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now