আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर 18 नई तहसीलों और 4 नए जिलों की सौगात

Published on: August 15, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया. उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्हाने इस दौरान 18 नई तहसीलों और 4 नए जिलों की घोषणा की. उन्होने कहा कि हमने शुरूआत से ही मातृशक्ति को अधिकार और सुविधा सम्पन्न बनाने की रणनीति अपनाई है, जिसके तहत अनेक कदम उठाए गए हैं. इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मैं घोषणा करता हूं कि समस्त जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो ‘मिनीमाता उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा. नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की खुशखबरी लेकर आता है.

http://‘बचपन का प्यार’ गाती दिखीं रानू मंडल, वायरल हुआ वीडियो

पहले भी हमने 4 नए अनुविभाग और 29 तहसीलें बनाई हैं. 25 तहसीलों के गठन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा और आज मैं 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं. लोगों की सुविधा के लिए बेमेतरा में नांदघाट, बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला व भटगांव, बिलासपुर में सीपत एवं बोदरी, सूरजपुर में बिहारपुर, चांदो, रधुनाथ नगर, डौरा- कोचली, कोटमी-सकोला, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली, अहिवारा सरोना, कोरर, बारसुर, मर्दापाल, धनोरा, अड़भार, गंगलूर, कुटरू, लालबहादुर नगर, तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया है. उन्होने कहा कि प्रशासन की सुविधाओं को जनता के अधिक से अधिक निकट लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री बनने के 8 माह के भीतर 15 अगस्त 2019 को ‘गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही’ जिला बनाने की घोषणा की थी. नए जिले का शुभारम्भ भी 6 माह के भीतर कर दिया गया था.

http://IndVsEng : इंग्लैंड 391 पर ऑलआउट, भारत पर 27 रन की बढ़त

आज मैं विकेन्द्रीयकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ तथा ‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की घोषणा करता हूं. उन्होने कहा कि राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा. प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है. उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने की घोषणा. प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है. अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी. बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now