আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndVsEng : इंग्लैंड 391 पर ऑलआउट, भारत पर 27 रन की बढ़त

Published on: August 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत के 364 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 391 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह मेजबान टीम ने भारत पर कुल 27 रन की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने 180 रन की नाबाद पारी खेली. मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लिश टीम ने 3 विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया. पहले सेशन में टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 97 रन बनाए. रूट ने जॉनी बेयरस्टो (57) के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन जोड़े. बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज ने आउट कर टीम इंडिया को दिन की पहली सफलता दिलाई.

http://‘बचपन का प्यार’ गाती दिखीं रानू मंडल, वायरल हुआ वीडियो

फिर रूट ने जोस बटलर (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े. बटलर को इशांत शर्मा ने बोल्ड किया. जो रूट ने छठे विकेट के लिए मोइन अली (27) के साथ 58 रन की साझेदारी करके स्कोर 340 के पार पहुंचाया. हालांकि इसके बाद इंग्लिश टीम ने 3 विकेट जल्द गंवा दिए और स्कोर 8 विकेट पर 357 रन हो गया. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिन की अंतिम गेंद पर जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लिश पारी को समेट दिया. एंडरसन शून्य पर आउट हुए. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. इसके अलावा इशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके.

http://खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मासूम, चपेट में आने से मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now