नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9.75 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19,509 करोड़ रुपए ट्रांसफर की. इस योजना की यह 9वीं किस्त है. पैसे को खाते में ट्रांसफर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, 2047 में तब भारत की स्थिति क्या होगी, ये तय करने में हमारी खेती, हमारे किसानों की बहुत बड़ी भूमिका है. ये समय भारत की कृषि को एक ऐसी दिशा देने का है, जो नई चुनौतियों का सामना कर सके और नए अवसरों का लाभ उठा सके. वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस मौके पर कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को एक लाख 37 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं.
http://एक्टर अनुपम श्याम का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके होमपेज पर राइट साइड में Farmers Corner का विकल्प दिखाई देगा.Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा. इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
http://देवउठनी पर्व से होगा भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ : कृषि मंत्री










