नई दिल्ली. Paytm KYC के नाम पर लगातार धोखाधड़ी हो रही है. जिसके बाद पेटीएम ने अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए एडवाइजरी जारी की है और यूजर्स से KYC के बारे में आने वाले फ्रॉड मैसेजेस से सतर्क रहने को कहा है. पेटीएम ने अपने एक बयान में कहा है कि पिछले कुछ महीनो में धोखेबाजों ने एक नया तरीका निकाला है, जहां वे Paytm KYC को लेकर अलग-अलग तरीके के फ्रॉड मैसेज किए जाते हैं. इनमें ये लिखा होता है कि अगर आपने KYC नहीं कराया तो आप पेटीएम अकाउंट यूज नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं कई फ्रॉड मैसेज में ये भी लिखा होता है कि KYC किए जाने तक आपके पेटीएम अकाउंट से कुछ पैसे होल्ड पर रहेंगे.
http://रक्षा मंत्रालय की कमेटी में साध्वी प्रज्ञा को जगह, कांग्रेस बोली- गोडसे भक्तों के अच्छे दिन
पेटीएम के मालिक विजय शेखर ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि KYC और अकाउंट ब्लॉक को लेकर आने वाले फ्रॉड मैसेजेस और कॉल्स से सतर्क रहें. इन फ्रॉड मैसेजेस के जरिए KYC अपडेट करने का हवाला देते हुए यूजर के फोन में ऐप डाउनलोड करवाया जा रहा है. ऐसे कम्युनिकेशन से सावधान रहें. ट्वीट में आगे कहा गया है कि पेटीएम KYC के लिए किसी तरह के मैसेज नहीं भेजता ना ही कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता है. ये वो फ्रॉड लोग हैं जो आपकी डीटेल्स लेकर आपके अकाउंट से पैसे चुराना चाहते हैं. पेटीएम के मुताबिक KYC सिर्फ ऑथराइज्ड KYC प्वाइंड पर ही कराया जा सकता है. इसके अलावा दूसरा ऑप्शन ये है कि आपके घर पर पेटीएम के तरफ से स्टाफ आएंगे और इनके जरिए आप KYC करा सकते हैं.
http://VIDEO : ‘पति पत्नी और वो’ का गाना ‘अंखियों से गोली मारे’ हुआ रिलीज
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) November 20, 2019










