नई दिल्ली. कृषि कानूनों को लेकर संसद के मानसून सत्र में जिस तरह से हंगामा मचा हुआ है, उसका असर अब संसद के बाहर भी दिखाई देने लगा है. कृषि कानून को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बुधवार को संसद के बाहर कृषि कानूनों का विरोध कर रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की तीखी बहस हुई. प्लेकार्ड्स लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहीं हरसिमरत कौर बादल और अकाली सासंदों के पास आकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि आपका यह प्रदर्शन नकली है. इन्होंने खुद संसद से इस बिल को पारित कराया है और तब ये मंत्री थीं.
http://दो किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलते हैं 75 किमी
उसके बाद पद से इस्तीफा दिया, जब जनता में विरोध शुरू हो गया था. उनकी इस टिप्पणी पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी. इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं. हरसिमरत ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस पर रवनीत ने कहा कि आपने मंत्री रहते हुए कोई विरोध नहीं किया. बिल पास हो गया और कुछ नहीं कहा. फिर घर आकर इस्तीफा दिया. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था. बादल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद छोड़ दी और कांग्रेस के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए.
http://अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन से है भरपूर
#WATCH | Delhi: A verbal spat broke out between Shiromani Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal and Congress MP Ravneet Singh Bittu over Central Government's three Farm Laws. pic.twitter.com/y9oAykOzy1
— ANI (@ANI) August 4, 2021









