আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शुभ होगी एकादशी, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: August 4, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे कामिका एकादशी कहते हैं. धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, जो रात अंत तक रहेगा. आज मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. दोपहर में लगभग 3 बजे चंद्रमा वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 4 अगस्त बुधवार

श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी व्रत

मेष : गणेशजी कहते हैं कि बुधवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा. चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ा सकता है.

वृषभ : बुधवार को आप परिवार के लोगों के लिए अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

http://अवैध शराब से गई जान तो दोषी को होगी आजीवन कारावास या मौत की सजा

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

कर्क : बुधवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. भाग्य आपका साथ देगा और तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानित व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें और किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे.

कन्या : बुधवार को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट या रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

http://35 साल की महिला को नाबालिग से हुआ प्यार, शादी से मना किया तो कराया अनाचार का केस

वृश्चिक : बुधवार को दूसरे आप से क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें और जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. बुधवार को आप कोई दान-पुण्य कर सकते हैं.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे. रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.

मकर : बुधवार को दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है और छात्रों को विशेषज्ञ-शिक्षकों से मदद मिलेगी.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.

मीन : बुधवार आपके लिए कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी और लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है.

http://जमीन से निकली ट्रक भर एक्सपायरी बीयर की बोतलें, पीने से एक की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now