जशपुर. एक 35 साल की महिला को 17 साल के लड़के से प्यार हो गया. दोनों के बीच 6 महीने तक अफेयर भी चलता रहा. अब महिला ने लड़के पर शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने भी आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र निवासी 35 साल की महिला का दिसंबर 2020 में सरगुजा के 17 साल के लड़के से मोबाइल पर संपर्क हुआ. दोनों में बातचीत शुरू हो गई. महिला का आरोप है कि इस बीच किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए. उससे रुपए भी लिए. महिला जब भी उससे शादी की बात कहती तो टाल जाता. फिर दोनों के बीच विवाद हो गया और लड़के ने बात करना बंद कर दिया.
http://जमीन से निकली ट्रक भर एक्सपायरी बीयर की बोतलें, पीने से एक की मौत
बातचीत बंद होने के कुछ दिनों बाद आरोपी लड़के ने फिर महिला से मोबाइल पर संपर्क किया. बताया कि वह जिससे बात करती थी उस लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह उसी लड़के का छोटा भाई है. इसी दौरान महिला को पता चला कि आरोपी लड़का जीवित है. रिश्तेदारों से भी जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर का इकलौता बेटा है. पुलिस ने बताया कि महिला को लड़के के जीवित होने का पता चला तो उसने फिर से शादी के लिए दबाव बनाया. इस पर आरोपी ने साफ इनकार कर दिया. इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई. बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जहां से उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है.
http://‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, सीना चौड़ा करने वाले हैं अजय के डायलॉग







