আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में

Published on: August 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया. गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर यह महत्वपूर्ण गोल किया. बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही.

http://इसी महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर में होगा पीक : रिपोर्ट

गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना होगा. भारतीय महिला टीम का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी इसी ओलंपिक में रहा, जब वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही. सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का अर्जोंटीना से मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा. अर्जेंटीना की टीम ने जर्मनी को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया था.

http://5000mAh की बैटरी के साथ Micromax का नया फोन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now