आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.44 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 27 जुलाई मंगलवार
सावन कृष्ण चतुर्थी मंगला-गौरी व्रत
मेष : मंगलवार के दिन आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.
वृषभ : आपका दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा.
http://2 अगस्त से शर्तों के साथ ऑफलाइन कक्षाएं संचालन की अनुमति
मिथुन : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज और पारिवारिक सुख के लिए आपका दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धन लाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे.
कर्क : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. मंगलवार का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा.
सिंह : भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.
कन्या : मंगलवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.
तुला : मंगलवार का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा.
http://असम-मिजोरम के बीच भड़का सीमा विवाद, 6 जवान शहीद
वृश्चिक : आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धन लाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.
धनु : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. परिवार के स्नेह के साथ-साथ आपका उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
मकर : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.
कुंभ : मंगलवार के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. मंगल का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.
http://अग्नि चंद्राकर ने सुनीं क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं, कांग्रेसजनों से भी हुई भेंट-चर्चा











