नई दिल्ली. कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा की कहानी बताई गई है. ट्रेलर में भी उन पर ही फोकस रखा गया है और विक्रम बत्रा के किरदार को निभा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं. खाकी वर्दी में सिद्धार्थ देशभक्ति से भरे डायलॉग्स बोलते दिख रहे हैं. शेरशाह के ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा के वॉइस ओवर से होती है. इस दौरान वे विक्रम बत्रा के रोल में हैं और एक सैनिक का देश के प्रति जो कर्तव्य होता है उस पर बात करते नजर आ रहे हैं. वे कह रहे हैं कि एक आर्मी पर्सन के जीवन में किसी भी धर्म से ज्यादा बड़ा होता है देश के प्रति प्यार.
http://बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं
वे अपने साथियों के दिल में भी देश के प्रति प्यार और सम्मान के दीप जलाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में कारगिल युद्ध के दौरान की झल्कियां दिखाई गई हैं. एक सीन में तो अटल बिहारी बाजपेयी भी भाषण देते नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर से ऐसा प्रतीत होता है कि इसे दो अलग-अलग प्वाइंट ऑफ व्यू पर फोकस करते हुए दिखाने की कोशिश की गई है. ट्रेलर मंल जहां एक तरफ दिखाया गया है कि किस तरह से विक्रम बत्रा ने अपने जान की परवाह किए बिना पूरी बेबाकी के साथ दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया. वहीं दूसरी तरफ विक्रम बत्रा की पर्सनल लाइफ और लव एंगल पर फोकस किया गया है. ट्रेलर में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के रोमांस के भी कुछ ग्लिम्प्स दिखाए गए हैं.
http://भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त










