नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत फोटोज और वीडियोज के जरिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं. उन्होने इंस्टाग्राम पर एक डांस का वीडियो अपलोड किया है. धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर नए डांस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो जबर्दस्त डांस कर रही हैं. डांस करते वक्त धनश्री का एनर्जी लेवन देखने वाला है. धनश्री का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
http://दो कैफे में पुलिस का छापा, नशे की हालत में मिले लड़के-लड़कियां
सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि धनश्री वर्मा एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ-साथ, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं. धनश्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. बता दें कि धनश्री के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 4 मिलियन है. इसके अलावा धनश्री वर्मा पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने साल 2014 में डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था.
http://मोनालिसा ने बीच पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल











