रायपुर. तेलीबांधा इलाके के दो कैफे में पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारा. इस दौरान यहां लड़के-लड़कियां शराब पी रहे थे. हुक्का भी परोसा गया था. ये हालात रायपुर के जूक और पेंडूलम कैफे के थे. यहां पब में पार्टी चल रही थी. कलेक्टर ने रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी थी. पर रात 12 बजे तक यहां शराब पिलाई जा रही थी. पुलिस के पहुंचने पर कैफे कर्मचारियों और युवकों ने पुलिस स्टाफ के साथ बदसलूकी की.
http://मोनालिसा ने बीच पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
पार्टी में महाराष्ट्र और ओडिशा से भी लड़के-लड़कियां आए थे. सीएसपी नसर सिद्दीकी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि देर रात तक इन कैफे में पार्टी की जा रही थी. टीम ने पहुंचकर पार्टी को बंद करवाया. हमने जांच की तो इन क्लब्स में शराब परोसने का लाइसेंस पाया गया है. लेकिन समय सीमा का उल्लंघन है हम इन ठिकानों पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को एक लैटर लिखेंगे और कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- त्योहारों के दौरान भूले नहीं कि कोरोना अभी गया नहीं
http://12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक







