नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की. ओलंपिक खेलों में गए भारतीय खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी और लोगों से ओलंपिक में गए भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर पहुंचे हैं. उनका हौसला बढ़ाना जरूरी है. टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ. उन्होने कहा कि आप लोगों से मिला सुझाव ही ‘मन की बात’ की असली ताकत है. आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत कि विविधिता को प्रकट करते हैं, भारवासियों के सेवा और त्याग के खुशबू को चारों दिशाओं में फैलाती हैं.
http://12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
मन की बात में आप कई तरह के आइडिया भेजते हैं. हम सभी पर तो नहीं चर्चा कर पाते हैं, लेकिन उनमें से बहुत सुझावों को मैं संबंधित विभागों को जरूर भेजता हूं ताकि उन पर आगे का काम किया जा सके.पीएम ने कहा कि कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है. करगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है. इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा. इसलिए ये और भी खास हो जाता है मैं चाहूंगा कि आप सभी करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं. इस बार अमृत महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा कितने ही स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है. सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
http://Yamaha Fascino 125 FI Hybrid भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है. यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है. इस बार 15 अगस्त पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जो राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है. इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई तैयार की गई है. सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश से यह वेबसाइट तैयार हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें एकजुट होना होगा. छोटे-छोटे प्रयास से ही नतीजे मिलेंगे. हम नौकरी करते हुए भी सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा कि त्योहारों के दौरान हम यह नहीं भूले कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है. इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.
झूठे, फर्जी और गलत जाति प्रमाण-पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को तुरंत बर्खास्त करने के निर्देश https://t.co/ausByZVEuk
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 24, 2021









