नई दिल्ली. एक दुल्हन अपने दूल्हे को लेने अपने ससुराल यानी दूल्हे के घर जा पहुंची. मामला बिहार के सीवान जिले के नौतन प्रखंड का है. नौतन प्रखण्ड के गंभीरपुर गांव में यह अनोखी शादी देखने को मिली. ये अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. अमृत मांझी पिता हरेराम माझी उर्फ जुड़ाई माझी मिर्जापुर थाना नौतन जिला सिवान के निवासी हैं जिन्होंने 15 जुलाई को ग्राम हिरमकरियार के निवासी किसान मांझी की पुत्री रमिता के साथ अपनी स्वेच्छा से शादी की और पूरे समाज के बीच रमिता को अपनी धर्मपत्नी स्वीकार किया. दरअसल, लड़का पक्ष वाले ये चाहते थे कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो साथ ही लड़की वाले पर कोई बोझ नहीं पड़े.
http://सारा अली खान ने बिखेरा जलवा, 30 सेकेंड में दिखाए 15 एक्सप्रेशन
ऐसे में उन्होने निर्णय लिया कि लड़की वाले ही हमारे घर आएं और यहीं शादी हो. हुआ भी ऐसा ही जब लड़की पक्ष के कुछ लोग लड़के के घर गए और वहां सादगी तरीके से शादी कर ली. अमृत मांझी और रमिता कुमारी के अलावा इस शादी में लड़की के पिता भाई और गांव के एक दो व्यक्ति समेत लड़के के माता-पिता के साथ साथ गांव के कुछ लोग मौजूद थे. यह शादी नौतन प्रखंड के गंभीरपुर पंचायत के कुबेर मोड़ पर स्थित लड़के के घर में संपन्न हुई. हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इस शादी में जयमाल, सिंदूरदान भी हुआ जिसके बाद लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं.
BMW X1 20i Tech Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









