नई दिल्ली. BMW X1 20i Tech Edition को भारत में लॉन्च किया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 43 लाख रुपए है टेक एडिशन में बड़ा 10.25-इंच का सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है. वहीं, इसके X1 वैरिएंट में 8.8-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन बतौर स्टैंडर्ड मिलता है. हालांकि, यह इस सेगमेंट में आने वाली कारों में सबसे छोटा है. इसमें बड़ा सिंगल पीस किडनी ग्रिल और स्लीक स्विप्टबैक LED हेडलाइट्स दिए गए हैं. इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 189 bhp की मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://Vivo Y72 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसका इंजन 7-स्पीड स्टैपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है, जो सामने के पहियों को पावर देता है. बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. बतौर स्टैंडर्ड फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, एंबीयंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स के साथ मेमोरी फंक्शन, रिक्लाइंड रियर सीट्स के साथ सेंटर पर आर्म रेस्ट और एप्पल कारप्ले जैसे बेहतर फीचर्स दिए गए हैं. यह कार 6 कलर ऑप्शन्स के साथ आती है. वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC, डायनेमिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC), कॉर्नेरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), अल्टरनेटिवनेस असिस्टेंस, और इलेक्ट्रिक पार्किंग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
http://Oppo Reno 6, 6 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










