আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on: July 17, 2021
---Advertisement---

रायपुर. अगले 4-5 घंटों में प्रदेश के 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, कोरबा, जशपुर और दक्षिण क्षेत्र के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बरसात की संभावना जताई है. ​​​मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में 18 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

http://‘कांग्रेस को कमजोर करना चाह रहे अंकित, आदिवासी समाज से माफी मांगें’

छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष बने राजकुमार पटेल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा के परिपालन में राज्य शासन द्वारा जारी एक आदेश के तहत राजकुमार पटेल, जांजगीर-चांपा को छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कृषि विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत दुखवा पटेल दुर्ग, हरि पटेल कवर्धा, अनुराग पटेल कोंडागांव एवं पवन पटेल दुर्ग को छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है.

http://पूल किनारे लहंगे में सपना चौधरी ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now