नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश (UP) में इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी. यात्रा को लेकर राज्य सरकार और कांवड़ संघ के बीच बातचीत हुई थी, जिसके बाद संघ ने यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में कांवड़ यात्रा को लेकर सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने योगी सरकार को पुनर्विचार करने का मौका दिया था. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं रहेगी, सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा जारी रहेगी. हालांकि, सुनवाई में कोर्ट ने यूपी सरकार से फिर से विचार करने के लिए कहा था.
http://स्पा सेंटर में संदिग्ध अवस्था में संचालिका सहित चार युवतियां व ग्राहक गिरफ्तार
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह हर किसी के लिए काफी अहम विषय है. हर शख्स की जिंदगी सबसे अहम है. धार्मिक और अन्य भावनाएं मौलिक अधिकार के अधीन ही हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कांवड़ यात्रा को उत्तराखंड जाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. बता दें कि इस बार उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी. साथ ही बीते दिन राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी राज्य में कांवड़ यात्रा को बैन कर दिया. यात्रा पर बिहार, ओडिशा, झारखंड में भी रोक लगाई जा चुकी है.
http://इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट









