रायगढ़. स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. स्पा सेंटर की संचालिका सहित चार युवतियों व ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को शहर के शहीद चौक स्थित लोटस स्पा सेंटर की संचालिका द्वारा बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य कराने की सूचना मिली. सूचना पुख्ता करने एक प्वाइंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर भेजा गया. स्पा सेंटर से प्वाइंटर द्वारा स्पा सेंटर की गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना दी गई, जिस पर एएसपी गरिमा द्विवेदी व कोतवाली की टीम ने स्पा सेंटर की घेराबंदी कर एकाएक रेड किया.
http://इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट हॉल में संचालिका सावित्री नगर जूटमिल के पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली. संचालिका से पूछताछ बाद जब कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर के एक कमरे में पहुंची, जहां तीन युवतियां व ग्राहक विनोद सोनी मिले. पुलिस को कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली. युवतियों से पूछताछ करने पर स्पा सेंटर की संचालिका के कहने पर आना बताई. सभी युवतियां कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. कोतवाली पुलिस द्वारा कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं, नकदी 23 हजार की विधिवत जब्ती की गई. पुलिस सभी के खिलाफ धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई कर रही है.
http://‘कांग्रेस को कमजोर करना चाह रहे अंकित, आदिवासी समाज से माफी मांगें’







