रायपुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 प्रदेश के सभी 27 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण आज स्थानीय न्यू सर्किट हाउस के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ. उप सचिव सह संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जितेन्द्र कुमार शुक्ला और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 13, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सात और सामान्य वर्ग के लिए चार जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित किए गए.
http://VIDEO : ‘याद पिया की आने लगी’ का नया वर्जन रिलीज, इस अंदाज में दिखीं दिव्या खोसला
दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, कोरबा और जशपुर जिला अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुआ है. कोरिया, जशपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, कोरबा, सरगुजा जिला महिला के लिए आरक्षित है. अनुसूचित बालोद, कबीरधाम, धमतरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. जिसमें कबीरधाम और धमतरी महिला के लिए आरक्षित है. जांजगीर-चम्पा, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है. जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा महिला के आरक्षित है. रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद जिले को अनारक्षित हुआ है. जिसमें रायपुर और मुंगेली जिला महिला के लिए आरक्षित है.
http://देश के 47वें CJI बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ







