আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 BMW R 1250 GS और R 1250 GS Adventure भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: July 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने भारत में नई R 1250 GS और R 1250 GS Adventure BS6 एडवेंचर मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो ट्रिम्स- R 1250 GS और R 1250 GS Adventure में उतारा है. कंपनी ने बीएमडब्ल्यू मोटरराड डीलरशिप पर बाइक्स की बुकिंग शुरू कर दी है. बीएमडब्ल्यू Motorrad की R 1250 GS और R 1250 GS एडवेंचर को सिर्फ प्रो वेरिएंट में पेश किया गया है. आर 1250 GS Pro की कीमत 20.45 लाख रुपए है, जबकि R 1250 GS एडवेंचर प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 22.4 लाख रुपए रखी गई है.2021 R 1250 GS और R 1250 GS Adventure मोटरसाइकिलों में 1,254 cc, ट्विन-सिलेंडर बॉक्सर इंजन मिलता है जो वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग के साथ आता है.

http://‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज़, देशप्रेम से सजी है फिल्म

यह इंजन 7,750 rpm पर 134 bhp का मैक्सिमम पावर और 6,250 rpm पर 143 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ हाइड्रॉलिकली ऑपरेटेड क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. स्टैंडर्ड राइडिंग मोड्स के अलावा, दोनों बाइक में प्रो राइडिंग मोड भी मिलता है. बाइक में ‘रेन’ और ‘रोड’ मोड दिया गया हैं और बीएमडब्ल्यू मोटरराड का कहना है कि नया स्टैंडर्ड ‘इको’ राइडिंग मोड सॉफ्ट थ्रॉटल कर्व और मॉडरेट टॉर्क लिमिटेशन के साथ बाइक की एफिशिएंसी को बढ़ाता है. आर 1250 GS रेंज को 2021 मॉडल के लिए कई अपडेट मिले हैं. बाइक एडाप्टिव कॉर्नरिंग लाइट के साथ आती हैं जिसमें एक स्विवलिंग हेडलैंप, हीटेड राइडर और पीछे की सीटों के साथ-साथ 5 सेटिंग्स के साथ हीटेड ग्रिप्स शामिल हैं. R 1250 GS एडवेंचर में स्टोरेज कम्पार्टमेंट, एंडुरो फुटरेस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है.

http://पीएम मोदी की अपील- पद्म पुरस्कारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को करें नामित

बाइक कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें एक फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड टीएफटी डिस्प्ले शामिल होगा. इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ABS प्रो, और हिल-स्टार्ट कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड राइडिंग एड्स फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. मोटरसाइकिल की ऑप्शनल किट में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल सस्पेंशन, ऑटोमेटेड हिल-स्टार्ट कंट्रोल, डायनेमिक ब्रेक असिस्टेंट, राइड प्रो मोड्स (डायनेमिक, डायनेमिक प्रो, एंडुरो और एंडुरो प्रो) और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे. स्टैंडर्ड R 1250 GS में अलॉय व्हील्स दिया जाएगा, जबकि हाई-स्पेक एडवेंचर ट्रिम में ट्यूबलेस-टायर कम्पैटिबल स्पोक व्हील्स मिलेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now