नई दिल्ली. रानू मंडल का रैंप वीडियो वायरल हो रहा है. हाल ही में रानू ने एक इवेंट में रैंप वॉक किया है. इस दौरान वो पूरे ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही रानू ने हैवी मेकअप किया हुआ है. रानू का ये लुक देखकर लोग भी हैरान हैं. इस वीडियो बैकग्राउंड में ‘फैशन’ फिल्म का ‘जलवा’ गाना बज रहा है. इस वीडियो में रानू मंडल विश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं. रैंप पर आते ही रानू ने प्रशंसकों को वेव किया. इस वीडियो में रानू मंडल बतौर शो स्टॉपर रैंप पर डिजाइनर के साथ आती हुई दिखाई दे रही हैं. इस मौके पर रानू ने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ है. इसके साथ ही भारी गहने पहने हुए हैं. हालांकि रानू के इस मेकअप को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा हैम् यहां तक कि मीम्स भी बन रहे हैं.
http://तालाब निर्माण में अनियमितता की जांच करने प्रशासन ने बनाई टीम
दरअसल, रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं. यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया. उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई. रानू का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने लिखा- दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में कोई कह रहा है, ‘खतरनाक दिख रही हो रानू मंडल’ तो किसी ने कमेंट करते हुए कहा, ‘Happy belated halloween’. रानू के मेकअप का लोग काफी मज़ाक बना रहे हैं. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि रानू की तस्वीर को फोटोशॉप किया.
http://सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB










