नई दिल्ली. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (AIMPLB) अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ वो पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा. इसके अलावा AIMPLB ने कहा कि उसे मस्जिद के बदले दूसरी जगह पर दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन मंजूर नहीं है. लखनऊ के मुमताज पीजी कॉलेज में रविवार को बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में ये फैसला लिया गया. बैठक के बाद बोर्ड के सदस्यों ने मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेस कर दी. बोर्ड के सचिव एडवोकेट जफरयाब जिलानी ने कहा कि हमें वही जमीन चाहिए जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी.
http://गौतम गंभीर लापता! आखिरी बार इंदौर में जलेबी और पोहा खाते देखे गए थे
मस्जिद के लिए किसी दूसरी जगह जमीन लेना शरिया के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को माना कि वहां नमाज पढ़ी जाती थी जबकि गुंबद के नीचे भगवान राम के जन्मस्थान का कोई प्रमाण नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मस्जिद की जमीन स्थानांतरित नहीं की जा सकती. वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक के बाद जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के मौलाना अरशद मदनी ने कहा था, हम जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर हमारी पिटीशन 100 प्रतिशत खारिज हो जाएगी. लेकिन हमें रिव्यू पिटीशन डालनी चाहिए. यह हमारा अधिकार है.
http://Panasonic Eluga Ray 810 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस









