আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कंपनी का दावा- डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ कारगार है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

Published on: July 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है. डेल्टा प्लस वेरिएंट सीधे फेफड़ों पर जाकर वार करता है. डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस पर कोरोना की कोई भी वैक्सीन कारगार नहीं है. हालांकि इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है. जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन डेल्टा प्लस वेरिएटं के खिलाफ कारगार है और उसे बेअसर करने में सक्षम है.

http://पेट्रोल की कीमत में फिर लगी आग, डीजल स्थिर

कंपनी का दावा है कि उसकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन कोरोना के असर को कम करने में सक्षम है. कंपनी ने बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के इस वेरिएंट और दूसरे वेरिएंट के खिलाफ मजबूती से लड़ती है. कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी वैक्सीन लेने के 29 दिनों के अंदर ही डेल्टा प्लस वेरिएंट बेअसर हो गया और इससे मिलने वाल सुरक्षा समय के लिए और बेहतर हो गई. बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने हाहाकार मचा दिया है और ये वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है.

http://Samsung Galaxy A22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now