नई दिल्ली. Samsung Galaxy A22 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 18,499 रुपए रखी गई है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी दी गई है. ये ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन में आता है. इस फोन को फिलहाल सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आता है. ये स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड One UI 3.1 Core पर चलता है. इसमें 6.4-इंच HD+ Super AMOLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. फोन ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है.
http://मौनी रॉय की इन तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां, दिलकश अदाओं से बनाया दीवाना
इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 128GB की स्टोरेज दी गई है. इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.
http://Skoda Kushaq भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










