नई दिल्ली. क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में काम करने वाली दो एक्ट्रेसेज को चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनों पैसों की कमी से जूझ रही थीं. उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता है. दोनों वहां रहने के लिए कुछ दिन पहले आए थे. आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी. उसी दौरान वे दोनों उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं.
http://एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
पेइंग गेस्ट ने आरे पुलिस को टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसके पैसों की पोटली चोरी करने का शक जताया. पुलिस की तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों एक्ट्रेसेज बाहर जाते हुए दिखीं. जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ-साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईं और जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
http://निजी अस्पताल को फायदा पहुंचाने सरकारी डॉक्टर और स्टॉफ की मिलीभगत!










