नई दिल्ली. ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस का केस सामने आ गया है. ये देश में ऐसा पहला केस है. इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज में ग्रीन फंगस हो गया. उसे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया है. माणिकबाग इलाके में रहने वाला 34 साल का मरीज कोरोना से संक्रमित हुआ था. उसके फेफड़े में 90 फीसदी संक्रमण हो चुका है. दो माह तक चले इलाज के बाद मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी.
http://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना है दाम
10 दिन बाद मरीज की हालत फिर से बिगड़ने लगी. उसके दाएं फेफड़े में मवाद भर गया था. फेफड़े और साइनस में एसपरजिलस फंगस हो गया था जिसे ग्रीन फंगस कहा जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रीन फंगस ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरनाक है. इसकी वजह से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. मरीज के मल में खून आने लगा था. बुखार भी 103 डिग्री बना हुआ था. ग्रीन फंगस पर एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन भी असर नहीं करता है. मरीज की गिरती हालत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर मुंबई भेज दिया गया है. उससे पहले इंदौर और मुंबई के डॉक्टरों के बीच चर्चा हुई थी. परामर्श के बाद मरीज को शिफ्ट किया गया है.
http://सोहम हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर्स !









