नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बुधवार को पेट्रोल के भाव में 25 पैसे वहीं, डीजल के भाव में 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. चार मई से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये 25वीं बढ़ोतरी है. पिछले 26 दिनों में पेट्रोल की कीमत 6.34 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है. वहीं, इन 26 दिनों में डीजल के दाम भी 6.63 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपए और डीजल का दाम 87.41 रुपए पहुंच गया है. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 102.82 रुपए और डीजल 94.84 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 90.25 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और डीजल 94.04 रुपए पहुंच गया है.
http://WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://सोहम हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर्स !
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










