আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर फड़ प्रभारी निलंबित

Published on: June 15, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. फड़ प्रभारी एवं विक्रेता प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सल्डीह पंजीयन क्रमांक 1253 अनुराग प्रधान को धान के सुरक्षित उपार्जन केन्द्र में धान के सुरक्षित रख-रखाव में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है. सहकारिता विस्तार अधिकारी पिथौरा द्वारा बीते शुक्रवार को धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें उन्होंने पाया कि उपार्जन केन्द्र सल्डीह में धान का कोई भी स्टेक व्यवस्थित नहीं है और ना ही धान के स्टेकों को ढंककर रखा गया. धान के बारदानें अव्यवस्थित होने के कारण भौतिक सत्यापन किया जाना संभव नहीं हो पाया. इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, संतोषजनक जवाब ना होने एवं लापरवाही के कारण समिति हित को देखते हुए प्राधिकृत अधिकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सल्डीह द्वारा तत्काल प्रभाव से अनुराग प्रधान को निलंबित कर दिया गया है.

http://5 स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश पर विवाद, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोमा मेंं पुरानी रंजिश पर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी और ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया. शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस ने बताया कि कोमा निवासी नंदेश्वर सोनी पिता मुंशीलाल का गांव के तीन लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आरोपियों ने उस पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया. शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

http://कोरोना मरीजों की लगातार देखरेख और उपचार में जुटे हैं डॉ. शरद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now