আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘हसीन दिलरुबा’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानी

Published on: June 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में उलझा हुआ लव ट्राएंगल दिखाया गया है, जिसमें तापसी प्यार, लस्ट, बदला और मर्डर के जाल में फंसी नजर आती हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. इसे लिखा कनिका ढिल्लन ने है. इसके साथ ही डायलॉग और स्क्रीनप्ले भी उन्हीं के द्वारा लिखा गया है. ट्रेलर के शुरुआत में आप देखेंगे कि रानी कश्यप (तापसी), दिनेश पंडित (राइटर) की फैन होती हैं. वह अपनी सैक्शुएलिटी गर्व से कैरी करती नजर आती हैं. रिशू (विक्रांत मैसी) उन्हें शादी के लिए देखने आते हैं और पहली ही नजर में उन्हें देखते ही दिल दे बैठते हैं.

http://‘जैविक हथियार’ टिप्पणी पर एक्शन, फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

अपनी कलाई पर रानी का नाम लिखवाते हैं. वह हर कोशिश करते हैं रानी को शादी के बाद खुश रखने की, लेकिन रानी की दुनिया तब बदलती है जब एक ब्लास्ट में वह रिशू का धमाके से जला हाथ देखती हैं. पुलिस के लिए रानी प्राइम सस्पेक्ट बन जाती हैं. जैसे-जैसे छानबीन होती है रानी का दूसरा चेहरा सामने आना शुरू होता है. पड़ोसी राणे को रानी अपना दिल दे बैठती हैं, लेकिन रिशू के किरदार में और भी कई चीजें देखने को मिलती हैं. बता दें कि कोरोना के कारण ये फिल्म थिएटर में रिलीज ना होकर OTT पर आ रही है. फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

http://बुजुर्ग का दावा- कारोना वैक्सीन लगवाने के बाद शरीर बन गया ‘चुंबक’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now