नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद भारत समेत कई देशों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत दुकान से लेकर मेट्रो तक को खोलने की इजाजत दे दी गई है. अनलॉक के साथ केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह से सावधानी बरत रही हैं. वहीं इस बीच अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि विश्व में डेल्टा के साथ-साथ अन्य वेरिएंट का प्रसार अभी भी तेजी से हो रहा है, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिबंध हटाना किसी भी देश के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है.
http://पवन सिंह का नया गाना मचा रहा तहलका, देखिए वीडियो
उन्होंने कहा कि कोई भी देश पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने के बाद ही पाबंदी में ढील दे नहीं तो तीसरी लहर आने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा कि कई देश अभी भी बेहद खतरनाक स्थिति का सामना कर रहे हैं, जबकि उच्चतम टीकाकरण दर वाले देश प्रतिबंधों को समाप्त करने को लेकर विचार कर रहे हैं, लेकिन वायरस के परिसंचरण और प्रतिक्रिया क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सावधानी से काम लेना चाहिए.
http://पेट्रोलियम मंत्री बोले- आमदनी कम है और खर्च ज्यादा, अभी नहीं घटा सकते पेट्रोल-डीजल के दाम









